

खबर अल्मोड़ा जिले से आ रही है यहां जिला अस्पताल में एक नाबालिग पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी। लेकिन यहां अचानक उसे प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि बच्ची को जन्म देने वाली किशोरी की उम्र आधार कार्ड के मुताबिक महज 17 साल की है। उन्होंने बताया कि किशोरी और उसकी नवजात बच्ची को महिला अस्पताल में रखा गया है और दोनों की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि किशोरी के नाबालिग होने के कारण इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन की तरफ से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।वही मामले में पुलिस का कहना है अभी इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में खराब मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें, नैनीताल में 11 रास्ते बंद..
जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम