

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बेहद ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है।जानकारी के मुताबिक मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत लिखवाई है।
जिले के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। राजस्व विभाग ने मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को युवती गाय चराने के लिए जंगल गई हुई थी। वहां ग्राम प्रधान के साथ एक स्थानीय और एक नेपाली व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। 25 अगस्त को पीड़िता के पिता ने राजस्व उप निरीक्षक चौकी में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि डीएम के आदेश पर केस को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। वहीं, पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 में एक मामला उन्हें शुक्रवार को मिला है। तहरीर में ग्राम प्रधान को भी नामजद किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। राजस्व उप निरीक्षक से जानकारी ली जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल SOG ने 65 लाख की ड्रग्स पकड़ी, ड्राइवर और दर्जी गिरफ्तार..haldwani
दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने का प्रस्ताव
रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाए,, होम लोन से लेकर कार लोन तक सब होगा महंगा
देहरादून_पेचकस से प्लंबर ने मर्डर किए_ 300₹ का विवाद, तीन खून..
हल्द्वानी CO बने लव शर्मा, नैनीताल पुलिसिंग में बड़ा चेंज_चार सीओ बदले गए