उत्तराखंड : कोहरे और शीतलहर का अलर्ट_14 जनवरी तक छुट्टी घोषित


भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने शीतलहर के मद्देनजर पूरे जनपद में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जनपद में सुबह के समय मध्यम घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
इसके तहत, जिलाधिकारी ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक की कक्षाओं के लिए 03 जनवरी से 14 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित कर दिया है।
हालांकि, आंगनबाड़ी कर्मी पोषाहार वितरण और अन्य विभागीय कार्यों को यथावत जारी रखेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि आदेश का उल्लंघन होता है तो वह आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update