Ad

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरी कार,दर्दनाक़ हादसे में 4 महिलाओं समेत पांच की मौत..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड: पहाड़ों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं लगातार हो रहे सड़क हादसे कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द लेकर आ रहा है टिहरी जिले में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया बताया जा रहा है कि भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई।

ADVERTISEMENTSAd

वही टिहरी से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। टिहरी जिले के बालगंगा तहसील में दर्दनाक हादसे की खबर है। टिहरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है, हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार, सेंदुल पटुड़गांव मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में चार महिला एक पुरुष के मृत्यु होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, केमर से नैलचामी अपने घर जा रहे पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। तहसीलदार, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ मौके पर मौजूद है।

हादसे में इनकी हुई मौत

  • गबर सिंह(63 ) पुत्र थेपड सिंह।
  • बबली देवी(59) पत्नी गबर सिंह।
  • तुलसी देवी(65) पत्नी भगवान सिंह।
  • सोना देवी( 55) पत्नी सरोप सिंह। 
  • उर्मिला देवी(50 ) पत्नी राय सिंह।
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *