

उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है सितारगंज रोड पर पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को रमनगरा माधोटांडा पीलीभीत से महिंद्रा क्रूजर टैक्सी वाहन संख्या यूके06टीए-4841 का चालक सवारी लेकर रुद्रपुर जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहेनिया टोल प्लाजा के पास नानकमत्ता की ओर से आ रही कार आई 20 संख्या यूके06 एडी-2481 से क्रूजर वाहन की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई।

टक्कर लगने के बाद सवारियों से भरी कार सड़क पर पलट गई। कार के पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और यात्रियों को कार से बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी वाहन के चालक पंजाबी कालोनी वार्ड-10 किच्छा निवासी राजीव सक्सेना(46) पुत्र ज्योति स्वरूप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई।

टैक्सी में सवार नौ लोग व आई 20 में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया। पुलिस ने मृतक टैक्सी चालक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और किच्छा परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

परिजन शव को किच्छा लेकर चले गए। मृतक अपने पीछे पत्नी किरन, पुत्र राहुल व अभिषेक तथा पुत्री पलक को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर क्रेन के माध्यम से कोतवाली में खड़ा करा दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे में गंभीर घायल बरेली निवासी आई 20 कार चालक रविंद्र कुमार अपनी पुत्री अर्शिया आनंद को खटीमा छोड़ने आ रहा था। अर्शिया यहां एक स्कूल में पढ़ती थी जो स्कूल की छुट्टी होने पर घर गई थी।
हादसे में बी ब्लॉक हस्तिनापुर निवासी सिद्धार्थ वख्शी(29), रमनगरा माधोटांडा निवासी परिविश्वास(60), सुरेशपुरा निवासी सविता ढाली(22), जय ढाली(4), परी ढाली(2), रमनगरा माधोटांडा निवासी चंद्रा मल्ली(30), अर्पिता मल्ली(8), अमृता मल्ली(6), तपन विश्वास(65) तथा आई 20 कार चालक बरेली निवासी रविंद्र कुमार(45) व उसकी पुत्री अर्शिया आनंद घायल हुए। डाक्टरों ने घायलों का इलाज किया और हालत गंभीर होने पर सविता ढाली, परी ढाली, रविंद्र कुमार व अर्शिया आनंद को हायर सेंटर रेफर कर दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी