

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते तमाम नदी नाले उफान पर हैं भारी बारिश के चलते पछवादून क्षेत्र में बारिश से नदी नाले उफान पर बह रहे हैं. हसनपुर गांव के पास बरसाती नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ है. आज भी देहरादून से पांवटा साहिब जा रही एक कार शिमला बायपास मार्ग पर हसनपुर गांव के पास रपटे पर पानी के तेज बहाव में बह गई.. गनीमत रही कि कार आगे जाकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने पानी के तेज बहाव के बीच ही मुश्किल से कार सवार 5 लोगों का रेस्क्यू किया. लोगों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं, पानी के तेज बहाव के बीच फंसी कार को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि बरसाती नाले में पानी का बहाव काफी तेज था. अगर समय रहते ग्रामीण तत्परता नहीं दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..