

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में एक महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दशहरा ग्राउंड के पास रहने वाली महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। महिला अकेली रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि महिला का नाम मंजीत कौर(78) है। मंजीत एफआरआई से सेवानिवृत थीं। उनका 50 साल पहले तलाक हो गया था। उनकी दो बेटी हैं। एक दिल्ली और दूसरी फरीदाबाद में रहती है। फरीदाबाद में रहने वाली बेटी अक्सर फोन कर मां का हाल चाल लेती रहती थी।
आज शाम जब फोन नहीं उठा तो उन्होंने पड़ोसी को फोन किया।पड़ोसी घर आया तो लाइट बंद थी। उन्होंने पास में ही रहने वाले मंजीत के भाई को सूचना दी। अंदर जाकर देखा तो मंजीत कौर औंधे मुंह पड़ी हुई थीं। वहां पर खून जमा पड़ा था। एंबुलेंस बुलाई तो देखा कि उनका गला रेता हुआ था। उन्होंने कहा कि घर का सारा सामान व्यवस्थित है ऐसे में लूट की आशंका भी नहीं जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत