Ad

उत्तराखंड(बड़ी ख़बर) :- राज्य में यहाँ आए भूकंप के झटके.. दहशत का माहौल.. लोग निकले घरों से बाहर ..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर भूकंप को लेकर आ रही है। जिसके मुताबिक शनिवार सुबह लगभग छः बजे के आसपास राज्य के क‌ई जिलों में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र चमोली जिले में जोशीमठ से 31 किमी दूर गोपेश्वर के पास बताया गया है। परंतु झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लगातार आते भूकंप से जहां राज्यवासियों में दहशत का माहौल है वहीं रह-रहकर याद आ रही भूकंप के झटकों की तीव्रता उन्हें बार-बार बैचैन कर रही है। इस समय चारों ओर शनिवार सुबह आया भूकंप ही चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

अभी अभी मिल रही जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 रिकार्ड की गई है। भूकंप के यह झटके चमोली, रूद्रप्रयाग के साथ ही राज्य के अन्य पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस किए गए हैं।

उत्तराखंड के क़ई जनपदों में महसूस किए गए भूकम्प के झटके, पहाड़ी जनपदों के साथ साथ मैदानी जनपदों में भी महसूस किए गए झटके, सुबह 5 बज कर 59 मिंनट में हुए भूकम्प के झटके, भूकम्प का केंद्र चमोली बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी जनपद में कोई भी जानमाल के नुकशान की कोई सूचना नही मिली है। भूकंप के झटकों का एहसास होती है लोग घरों से बाहर आ गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *