उत्तराखंड : दिल्ली नंबर वाली कार मिला अज्ञात शख्स का शव,फॉरेंसिक टीम मौके पर..


उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) : चार दिनों से सड़क किनारे खड़ी कर में शख्स की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार बदरीनाथ राजमार्ग पर नरकोटा के पास खड़े वाहन में एक शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वाहन का नंबर दिल्ली का है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक गाड़ी चार दिन से यहां खड़ी थी। रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कार्यदायी संस्था कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा सूचित किया गया कि नरकोटा सड़क पर एक लाल रंग की कार में शव है। सूचना पर कोतवाली रुद्रप्रयाग का पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर ने बताया कि पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के लिए घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है। साथ ही नजदीकी जनपद पौड़ी के श्रीनगर से फील्ड यूनिट की फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर वाहन स्वामी की जानकारी सहित आवश्यक जानकारी हासिल की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई
इंस्पिरेशन और एसकेएम ने जीता बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब