

उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा भारी बारिश के चेतावनी जारी की गई है। जिसमें चंपावत उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसको देखते हुए उधम सिंह नगर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केदो में अवकाश घोषित के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21.07.2024 एवं 22.07.2024 को जनपद ऊधमसिंह नगर अन्तर्गत अनेक जगह भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी तथा वर्तमान में जनपद अन्तर्गत एवं पहाड़ी जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 22.07.2024 (सोमवार) को बन्द रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने