


उत्तराखंड : ऊधमसिंहनगर जिले में खटीमा नेशनल हाईवे पर नानकमत्ता के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। जबकि उनका छह वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपावली के दिन हादसा होने से परिवार में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई है।

ग्राम पिपलिया पिस्तौर निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह राणा पुत्र बलवीर सिंह अपनी पत्नी 27 वर्षीय विद्या देवी और छह वर्षीय बेटे आरुष के साथ बाइक पर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। खटीमा नेशनल हाईवे पर बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने घायल धर्मेन्द्र उनकी पत्नी और बेटे को खटीमा अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डाक्टरों ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया है। घायल बालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ वीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..