

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भीषण शीत लहर और घने कोहरे की आशंका के मद्देनज़र सभी स्कूलों जिसमें कक्षा 1 से 12 एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित का आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश – शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 19 जनवरी 2024 को समय 14:00 बजे उत्तराखण्ड के लिए 5 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के तहत दिनांक 19-20 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के अनेक जगह शीत दिवस से भीषण शीत दिवस की स्थिति तथा कुछ जगह घना कोहरा की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (आरेंज अलर्ट) जारी की गयी है।
वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 20 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 20 जनवरी, 2024 को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने