

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजाहरोण के दौरान सुरक्षाकर्मी द्वारा चलाई गोली के छर्रे पीसीएस अधिकारी को लग गये गनीमत रही कि बड़ी अनहोनी होने से टल गयीi ।शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी के द्वारा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण से पहले गोली चल गई। जिससे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह घायल हो गए।
वहीं, घटना के बाद शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।घायल शुगर मिल के अधिशासी निदेशक का इलाज देहरादून के एक अस्पताल में किया गया। जिसके बाद उन्होंने शाम तक अपने रुटीन के कार्यों को भी किया। बताया जा रहा है कि शुगर मिल में ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा है।
इसी दौरान सुरक्षाकर्मी से ध्वजारोहण से पूर्व ही गोली चल गई। जिसके 312 बोर के छर्रे निकलकर अधिशासी निदेशक के पेट में लगे लेकिन घटना होने के बावजूद भी उन्होंने ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रगान के पश्चात संविधान की शपथ भी दिलाई।इसके बाद अधिक खून बहने व दर्द बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया है।
अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जांच बैठाई गई है। साथ ही घटना की कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिनके संबंध में जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने पर सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal