Nainital : फायरिंग कांड का खुलासा, तीन बदमाशों से तमंचे-पिस्टल बरामद


नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 14 फरवरी की रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि बैलपोखरा तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच झगड़ा और फायरिंग हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और घटनास्थल से खोखे बरामद किए।
वादिनी बलजीत कौर की तहरीर पर कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 17/2026 (धारा 109(1)/126(1)/352/351(3) BNS) दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ मंजूनाथ टी सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने 20 फरवरी 2026 को गडप्पू बैरियर के पास से गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 02 देशी पिस्टल, 01 तमंचा, 05 जिंदा कारतूस तथा घटनास्थल से 13 खोखे (32 बोर व .22 बोर) बरामद किए गए।
पूछताछ में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट के दौरान फायरिंग की। आरोपियों के खिलाफ FIR संख्या 18/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹1,500 के पुरस्कार से सम्मानित किया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम