

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों के आबादी वाले इलाकों में भी गुलदार की दस्तक दिखाई देने लगी है हाल फिलहाल में इस हिंसक जानवर के हमलावर होने की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। अब जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बेहद तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें तीन गुलदार बेखौफ़ अंदाज़ में किसी आबादी वाले इलाके में चहल कदमी करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो हल्द्वानी में किसी स्कूल के पास का बताया जा रहा है। बहरहाल हिंसक वन्यजीवों का रिहायशी इलाकों में इस तरह घूमते देखना आम लोगों के लिए बहुत खतरनाक है । इस वक्त यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है जो की तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
नोट – सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।कि यह वीडियो हल्द्वानी शहर का है या किस स्थान का है इसकी पुष्टि GKM न्यूज़ नहीं करता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..