

उत्तराखंड : सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर-
केंट बोर्ड छावनी परिषद से सीबीआई ने बाबू को लिया हिरासत में।
25 हजार रुपये रिश्वत मामले को लेकर सीबीआई ने लिया हिरासत में।
बाबू रमन अग्रवाल से सीबीआई कर रही है पूछताछ।।
कैंट बोर्ड कार्यालय में गुरुवार की करीब 1:30 बजे सेंट्रल ब्यूरो इंवेस्टीगेशन (सीबीआइ) की टीम पहुंची, और दस्तावेजी रिकार्ड की जांच शुरू कर दी। सीबीआइ टीम के सदस्यों ने कैंट में बाबू रमन की सीबीआई कर रही है पूछताछ। इस दौरान केंट बोर्ड कार्यालय में सीबीआइ टीम द्वारा भ्रष्टाचार की जांच शुरू होने की खबर से यहां के कर्मचारियों-अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
सीबीआई ने कैंट बोर्ड छावनी परिषद हेड बाबू रमन अग्रवाल व आफिस सुपरिटेंडेंट शैलेन्द्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। प्रापर्टी नाम करने के बदले 25 हजार रुपये मांग रहे थे। बुधवार को सबूत सहित स्मिथ नगर निवासी वेद गुप्ता द्वारा सीबीआई से शिकायत करने के बाद गुरुवार को सीबीआई ने आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
पिता की जगह लगा है नौकरी पर
सूत्रों की माने तो जमीन के एक मामले में बाबू रमन अग्रवाल रिश्वत ले रहा था। रमन अपने पिता की जगह में नौकरी लगा था। वह शिकायतकर्ता वेद गुप्ता को परेशान कर रहा था। वेद गुप्ता ने इसकी शिकायत सीबीआइ से की, जहां सीबीआइ ने गुरुवार सुबह दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपित के घर झंडा मोहल्ला में सर्च कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..