Ad

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट नैनीताल से बदलकर हो सकता है हल्द्वानी शिफ्ट.. तैयारी शुरू..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल 10.MARCH 2021 उत्तराखंड हाईकोर्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही.खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल से हटाकर हल्द्वानी शिफ्ट किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि नए हाईकोर्ट भवन के लिए हल्द्वानी के गोलपार में ज़मीन  देखने का काम भी शुरू हो गया है..जिसके बाद नए हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में उसके शिफ्ट का काम धरातल पर शुरू भी हो गया है.

ADVERTISEMENTSAd

खबर के मुताबिक बताया गया है कि हाईकोर्ट के नए भवन के लिए हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में वन विभाग को शासन से 50 एकड़ ज़मीन देने के लिए पत्र भेजा गया है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्व  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत हल्द्वानी दौरे पर आये थे. इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि  हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने की स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है, इसलिए हाईकोर्ट के लिए नई जगह देखी जा रही है।

गौलापार में वन विभाग हाईकोर्ट के लिए 50 एकड़ जमीन तलाश कर रहा है। शासन ने वन विभाग को इस मामले में पत्र भी भेजा है. जानकारों का कहना है कि पूर्व में आईएसबीटी के लिए मिली जमीन और इंटरनेशनल जू के बायो डायवर्सिटी पार्क का बड़ा हिस्सा इसके लिए चिह्नित किया गया है. हालाकि वन विभाग के अधिकारी भी इस मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *