
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बड़ा एक्शन लेते हुए हरिद्वार जिले के खानपुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही सीईओ कार्यालय, हरिद्वार में अटैच कर दिया है।
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इस मामले की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। 12 जुलाई को विजिलेंस की टीम ने अयाजुद्दीन को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि, एक तरफ सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में जुटी है।
दूसरी तरफ कुछ कर्मचारी विभाग की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मंत्री ने कहा कि विभाग के तहत किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियां किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौर है कि हरिद्वार के खानपुर ब्लॉक में बीते शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
जिसको अब तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही आरोपी बीईओ को सीईओ कार्यालय, हरिद्वार में अटैच कर विभागीय जांच के निर्देश भी दिए हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला