Ad

उत्तराखंड : (ब्रेकिंग) यहां अज्ञात कारणों के चलते युवक ने कब्रिस्तान में लगाई फाँसी..जाने कहाँ का है मामला..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बाजपुर में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते कब्रिस्तान में पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना को तंत्र विद्या के नजरिये से जोड़ते हुए मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि बाजपुर के ग्राम जोगीपुरा निवासी अशोक कुमार बुधवार सुबह ग्राम नंदपुर का टोपा में बने कब्रिस्तान में पहुंच गया। जिसके बाद अशोक कुमार ने कब्रिस्तान से चादर लेकर पास में बनी मजार के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही एक व्यक्ति के कब्रिस्तान में आत्महत्या करने की लोगों को सूचना मिली वैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली संजय पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। वही ग्रामीणों ने युवक को आत्महत्या करने से पूर्व कब्रिस्तान में पूजा करते हुए भी देखा। इस दौरान सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *