Ad

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड पहुंचे भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा जॉली ग्रांट मे सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया स्वागत।

ADVERTISEMENTSAd

वह 10:30 बजे ऋषिकुल विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित अमृत वाटिका में करेंगे पौधारोपण।

वह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात।

दोपहर में एक निजी होटल में आयोजित भाजपा की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक में जेपी नड्डा लेंगे भाग।

इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद समेत कोर कमेटी के अन्य सदस्य भी होंगे शामिल।

बैठक में अक्टूबर, नवंबर में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगा विचार विमर्श।

धामी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी हो सकती है चर्चा।

भाजपा केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम को हर की पौड़ी में गंगा आरती में भी होंगे शामिल।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार के एक दिवसीय दौरे के दौरान लोकसभा चुनाव समेत अन्य चुनावों की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी ने नड्डा के दौरे के बहाने प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की है। इस बैठक को नड्डा संबोधित करेंगे।


नड्डा रविवार को हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पार्टी ने उनका कार्यक्रम जारी कर दिया है। उनके स्वागत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता हरिद्वार में जुटेंगे। नड्डा आज ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

शाम को तीन बजे वह एक होटल में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, हरिद्वार के सांसद डॉ. पोखरियाल निशंक समेत तकरीब सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।


तैयारियों का ले सकते हैं फीडबैक


कोर ग्रुप की बैठक में नड्डा लोकसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारियों के बारे में फीडबैक ले सकते हैं। पार्टी ने हारी हुई 23 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सांसदों को सौंपी है। नड्डा हर विधानसभा में 10 हजार नए वोटर बनाने के अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। बैठक में बागेश्वर उपचुनाव के अलावा निकाय चुनाव और सहकारिता चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है।

CM धामी ने  जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत 
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी नड्डा का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया।
इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे नड्डा
नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ऋषिकुल विवि पहुंचेंगे। वहां वह अमृत वाटिका की स्थापना के लिए पौधरोपण करेंगे। वह देवसंस्कृति विवि, गायत्रीकुंज जाएंगे। वहां वसुधैव कुटुंबकम् व्याख्यानमाला में भाग लेंगे। शाम तीन बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *