Ad

हल्द्वानी : वर्दी की गर्मी – धमकीबाज़ दरोगा के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में एक व्यक्ति ने एसटीएफ में तैनात दरोगा के खिलाफ धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है जिसके बाद दरोगा समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।एसटीएफ रुद्रपुर में तैनात दरोगा नवीन जोशी समेत दो लोगों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है दरोगा पर आरोप है की मारपीट और नशे की तस्करी के आरोप में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी में प्रगति विहार के रहने वाले रोहित पांडे ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त को वह अपनी कार से घर आ रहा था। उसके चाचा के दामाद एसटीएफ में दारोगा नवीन जोशी ने अपनी बुलेट उनके गेट के सामने खड़ी की थी। इस कारण वह कार घर के अंदर नहीं ले जा सका। कई बार आवाज देने पर कोई बाहर नहीं आया तो वह खुद ही बुलेट हटाने लगा। इस पर दारोगा नवीन जोशी बाहर आया और गाली-गलौज करने लगा।

रोहित ने बताया 14 अगस्त को चचेरा भाई अरुण पांडे कुल्हाड़ी लेकर आया और मारने की कोशिश की। बाद में गेट को क्षतिग्रस्त किया। वारदात उनके घर लगे सीसीटीवी में कैद है। उसे आशंका है कि डीवीआर से छेड़छाड़ हो सकती है। युवक ने दारोगा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं मामले में नवीन जोशी व अरुण पांडे पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *