Ad

उत्तराखंड : बड़ा फेरबदल_ 8 IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर फेरबदल हो सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश के आठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आदेश जारी किया है। इनमें से कुछ अधिकारी तो खुद प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं, लेकिन कुछ ने इस निर्णय को लेकर अनिच्छा जताई है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भेजा जाएगा:

आईजी नीरू गर्ग को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डवलपमेंट (BPR&D)


आईजी राजीव स्वरूप को सीमा सुरक्षा बल (BSF)


आईजी मुख्तार मोहसिन को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)


आईजी अरुण मोहन जोशी को BSF


डीआईजी जन्मेजय खंडूरी को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)


डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)


डीआईजी बरिंदरजीत सिंह को आईटीबीपी


डीआईजी पी रेणुका देवी को सीबीआई


हालांकि, शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चार अधिकारियों के नाम वापस लेने की गुजारिश की थी, बावजूद इसके केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन आठ अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि आईजी राजीव स्वरूप ने हाल ही में 22 दिन पहले ही गढ़वाल के आईजी का पद संभाला था, वहीं आईजी अरुण मोहन जोशी को चार महीने पहले राज्य के यातायात निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। ऐसे में इन अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति पर जाने से पुलिस महकमे में जल्द ही कुछ बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page