

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासत रंग बदलने लगी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
एक दिन पहले कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाले वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। देहरादून स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मनीष खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तब उन्होंने कांग्रेस के टिकट के पर गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ा था। इस बार भी वह कांग्रेस टिकट के दावेदार माने जा रहे थे।
भाजपा में शामिल होने के बाद मनीष ने कहा, वह निजी स्वार्थ की वजह से भाजपा में नहीं आए। न तो उन्हें किसी पद की चाहत है न ही टिकट की। कहा, मैंने अभी तक की राजनीतिक यात्रा में यह सीखा है कि इस देश और प्रदेश को कोई आगे ले जा सकता है तो वह भाजपा का मंच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मनीष खंडूड़ी को शुभकामनाएं दीं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..