Ad

उत्तराखंड : अलर्ट – इन 6 जिलों में बेतहाशा बारिश के आसार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य मे एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd


पल-पल बदल रहे मौसम के बीच अब कुछ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए शाम 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक का यलो और आरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है।
वहीं राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने झक्कड़ (50-60 किमी/घंटा से बढ़कर 70 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना जताई गई है।
वहीं राज्य के नैनीताल, अल्मोड़ा बागेश्वर तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह गर्जन.ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थानों एवं मकानों में रहे . इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के सभी जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गर्जन के साथ वर्षा होने के साथ-साथ मध्यम वर्षा होने की बात कही है मौसम विभाग ने शाम 7:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक मौसम पूर्वानुमान में लोगों से सतर्कता बरतने की बात कही है ।

इस बीच मौसम विभाग ने प्रतापनगर में 39 ताकूला में 37. 5 जागेश्वर में 26 भीमताल में 22.5 कांडा में मोहकमपुर में 17.5 और अहिरोरी 16.5 भिकियासेन और छाना में 16. तथा मुक्तेश्वर में भी 16 मिलीमीटर बरसात कोर्ट की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *