

रुड़की – उत्तराखंड में पीरान कलियर में सालाना उर्स में आई एक महिला जायरीन का गोद लिया हुआ दो माह का बेटा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पुलिस और परिजनों ने बच्चे की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं, बच्चे के चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, पुलिस बच्चे की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
मेरठ के श्यामनगर निवासी अशरफ अपनी पत्नी सोनी और रिश्तेदारों के साथ बुधवार को साबिर पाक के सालाना उर्स में आए हुए थे। परिवार रैन बसेरे में ठहरा हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बच्चे की मां पास में रस्सी पर कपड़े सुखाने और पिता खाना लेने के लिए चला गया। जब सोनी वापस आई तो रिहान गायब था। सोनी ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया।
इस बीच अशरफ भी खाना लेकर रैन बसेरे में आया ताे उसे यह पता चला तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए दरगाह क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, बच्चे के चोरी होने की आशंका जताई जा रही हैं। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि दंपती ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार से दो माह पूर्व ही बच्चा गोद लिया था। बताया कि बच्चे की गहनता से तलाश की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित