Ad

सुप्रीम कोर्ट के जज धूलिया ने 39 वरिष्ठतम अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायाधीश सुधांशू धूलिया ने ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन में पंजीकृत 45 वर्ष से अधिक सेवा वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने उच्च न्यायालय की एक वैबसाइट को भी लांच किया गया।

ADVERTISEMENTSAd


उच्च न्यायालय बार सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सुधांशू धूलिया बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस मौके पर बार की तरफ से 29 ऐसे अधिवक्ताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने 45 वर्षों या अधिक समय से इस पेशे को सेवा दी है।

अधिवक्ताओं में सबसे अधिक उम्र के प्रदेश के प्रथम महाधिवक्ता एल.पी.नैथानी और एक्टिव अधिवक्ता महेश लाल साह के साथ अधिवक्ता पीताम्बर मौलेखी, गंगादत्त जोशी, महेश लाल साह, भुवन चंद पाण्डे, भोलादत्त जोशी, जगदीश चंद बेलवाल, वी.के.कोहली, सुखपाल सिंह पंवार, रमेश चंद आर्या, मान सिंह बिष्ट, डी.के.शर्मा, के.के.साह, वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र पाल सिंह, आर.पी.नौटियाल, बिन्देश के गुप्ता, पी.सी.मौलेखी, एच.एस.कंसल, बी.डी.कांडपाल, अर्चना रब, बी.पी.नौटियाल, भूपेंद्र सिंह, घनानंद जोशी, जे.पी.जोशी, एम.सी.पाण्डे, प्रभात पाण्डे, प्रभात पाण्डे, सुधीर कुमार समेत कुल 39 अधिवक्ता सम्मानित किए गए।


सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सुधांशू धूलिया के साथ मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी, वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा भी सम्मान समारोह में उपस्थित हुए। सभा के दौरान उच्च न्यायलय की एक वैब साइट लांच की गई जिससे अधिवक्ताओं समेत याचिकाकर्ताओं को सहूलियत मिलेगी।

बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत और महासाचीव गौरव अधिकारी ने सभी मेहमानों और अधिवक्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव बिष्ट ने किया। पूर्व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पी.सी.पंत का भी शुभकामना देता एक वीडियो मैसेज प्रदर्शित किया गया। न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया ने राज्य और उच्च न्यायालय नवनिर्माण के दौरान की कुछ खट्टी मीठी यादें शेयर की।


इस मौके पर महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, अवतार सिंह रावत, रमन साह, देवेंद्र पाटनी, शैलेन्द्र चौहान, सिद्धारत साह, आलोक मेहरा, कुर्बान अली, आदित्य साह, हर्ष तनेजा, निखिल बिष्ट, मोहित मौलेखी, भानु मेर, दीपक सिंह रावत समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *