Ad

उत्तराखंड : बड़े घोटाले में फंसे इस पूर्व अधिकारी के खिलाफ एक्शन,करोड़ों की संपत्ति जब्त..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पाखरो रेंज घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक पूर्व डीएफओ किशन चंद की करीब 34 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया है। इस संपत्तियों को पिछले साल दिसंबर में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की कार्रवाई के तहत अटैच किया गया था। संपत्तियों में हरिद्वार और रुड़की के स्कूल व स्टोन क्रेशर शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd

पाखरो रेंज घोटाले के मामले में फंसे पूर्व डीएफओ किशन चंद के खिलाफ ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अटैच की गई इस संपत्तियों पर सोमवार को कब्जा ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों संपत्ति का मालिकाना हक पूर्व डीएफओ किशन चंद और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर है।

बता दें कि जांच में पाया गया था किशन चंद ने साल 2010 से 31 दिसंबर 2017 के बीच चल और अचल संपत्तियों की खरीद के साथ साथ अन्य कार्यों में करीब 41 करोड़ की राशि खर्च की थी। जबकि इस दौरान आय 9.8 करोड़ रुपये थी। आय से अधिक संपत्ति जांच में सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *