

उत्तराखंड : सोशल मीडिया पर रेलवे ट्रैक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जानकारी करने पर पता चला की घरेलू विवाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने पहुंची एक महिला को पड़ोसी महिला मौत के मुंह से खींच लाई। महिला ने ट्रेन आने से पहले ही उसे खींच लिया और उसकी जान बचा ली। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सफरपुर गांव निवासी एक महिला का सोमवार को परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में महिला गांव के पास से होकर गुजर रही रेलवे लाइन की तरफ आत्महत्या करने चल पड़ी। महिला के पीछे-पीछे उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे रोकने के लिए दौड़ लगा दी। इस बीच महिला रेल की पटरी के बीचोंबीच जाकर खड़ी हो गई।इस पर पड़ोसी महिला भी रेलवे लाइन पर पहुंच गई और उसे हटाने का प्रयास करने लगी। इस बीच अचानक ट्रेन भी आ गई। ट्रेन आने से पहले ही पड़ोसी महिला ने उसे खींच लिया और उसकी जान बचा ली। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – बिल्डर ने 6 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना..
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले_पति फरार..
हरिद्वार में पाकिस्तान-अफगानिस्तान के 162 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, ई zero FIR शुरू
BJP ने पार्लियामेंट में अपने सभी सांसदों के लिए क्यों जारी किया व्हिप, जानिए..
Nainital : महिला पर्यटक के साथ शर्मनाक वारदात करने वाला हल्द्वानी का टैक्सी चालक गिरफ्तार