

उत्तराखंड : हरिद्वार की एक पॉश सोसायटी में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने यहां छापा मारकर बंगाल की तीन महिलाओं को छुड़ाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
ज्वालापुर पुलिस ने देहरादून-दिल्ली हाईवे स्थित जुर्स कंट्री के फ्लैट में छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा है। बंगाल की तीन युवतियों को छुड़ाया। जबकि दो दलाल और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है। ग्राहकों में एक व्यापारी, एक स्टूडेंट शामिल है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ज्वालापुर की पॉश सोसायटी जूर्स कंट्री में पुलिस ने छापा मारकर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। फ्लैट से दो दलालों और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली गई बंगाल की तीन महिलाओं को छुड़वाया गया है।
मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं। पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि जूस कंट्री के फ्लैट में कुछ किरायेदारों की ओर से गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। मुखबिर से सटीक सूचना मिलने के बाद देर रात फ्लैट नंबर 515 में छापा मारा गया।
दलालों ने अपने नाम शुभाकर दत्त पुत्र कन्हाई दत्त निवासी ओल्ड जनकपुरी उत्तमनगर दिल्ली और अरूण कुमार पुत्र राजकुमार निवासी श्यामनगर पिनकल बंगाल और ग्राहकों ने अपने नाम अनुज कुमार निवासी ग्राम फतवा कोतवाली लक्सर, योगेश निवासी नसीरपुर कला बादशाहपुर, अभिषेक निवासी साहपुर टांडा मजादा थाना लस्कर हरिद्वार बताए। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी