उत्तराखंड : इस प्रतिष्ठित कालेज के प्रबंधन और प्रिंसिपल पर दो छात्रों की हत्या का मामला दर्ज..


उत्तराखंड – उधमसिंह नगर : बीते दिनों कार्बेट फाल में नहाते समय डूबने से छात्रों की हुई मौत के मामले में दिनेशपुर के द्रोण कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंधन और प्रिंसिपल पर कालाढूंगी थाने में दो छात्रों की गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने यह कार्यवाही छात्रों के परिजनों की तहरीर पर की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों द्रोणा कालेज दिनेशपुर के छात्रों कि टूर नैनीताल गया था। जहां रास्ते में उन्हें रोककर वापस लौटा दिया गया। जिसपर छात्रों को लेकर स्कूल के शिक्षक कालाढूंगी कार्बेट फाल चले गये थे।
कार्बेट फाल में नहाते समय नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे दो छात्रों की डूबने से मौत हो गयी। इस मामले में परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर छात्रों की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाया था। परिजनों ने इस मामले कालाढूंगी पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी। कालाढूंगी थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर द्रोणा कालेज के विजय भूषण गर्ग, सुरेन्द्र ग्रोवर, किशोर शर्मा,वह प्रिंसिपल हरप्रीत कौर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। छात्रों की मौत के बाद प्रबंधन प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..