

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है जिसमे एक पिता को अपनी सगी 13 वर्ष की नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार एक पिता पर अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ शर्मनाक हरकत कर उसे गर्भवती करने का आरोप लगा है। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी माता और नाबालिग बेटी के साथ राज्य सीमा स्थित यूपी क्षेत्र में एक फार्म पर नौकरी करता था।
कई साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। दो दिन पहले पीड़िता अपने चाचा के घर आई थी। इस दौरान चाचा सहित अन्य परिजनों ने किशोरी से पेट में हो रही सूजन के बारे में पूछा, जिस पर किशोरी ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इससे चाचा सहित अन्य परिजनों के होश उड़ गए।
चाचा ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब ऑनलाइन खतौनी खारिज नहीं होगी..DM रयाल
नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video