उत्तर प्रदेश : सड़क पर जमा बारिश के पानी में तार टूटने से उतरा करंट..पैर रखते ही मासूम बच्ची समेत चार की मौत..

गाज़ियाबाद शहर में आज (बुधवार) एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है.जहाँ लगातार बारिश की वजह से शहर के राकेश मार्ग पर तैन सिंह पैलेस के पास पानी में करंट आ गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि पानी में करंट उतरने से 8-9 लोग इसकी चपेट में आ गए, इस घटना से सनसनी का माहौल बन गया और चीख-पुकार मच गई, बताया जा रहा है कि इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि तार टूटने से पानी में करंट उतर गया था। इसकी चपेट में आने से चार की मौत हो गई, वहीं चार घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सुदर्शन हॉस्पिटल लाया गया है। मृतकों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं,
बताया जा रहा है कि मृतकों में एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं.घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है,घरवालो का रो-रोकर बुरा हाल है, हादसे में राजकुमार की पत्नी और तीन साल की मासूम बेटी की भी मौत हो गई है.घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह लोग हुए घटना का शिकार..
राजकुमार की 35 वर्षीय पत्नी जानकी
राजकुमार की तीन वर्षीय बेटी शुभी
विनोद कुमार की 11 वर्षीय बेटी सिमरन
24 वर्षीय लक्ष्मी शंकर, पुत्र बद्री निवासी राकेश मार्ग ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत,, खुले रहेंगे बैंक
राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन