


उत्तर प्रदेश के भदोही में एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा लोग इस आग में बुरी तरह से झुलस गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है।

पंडाल से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. 15 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिस-प्रशासन ने लोगों को रेस्क्यू करना शुरू किया. एंबुलेंस बुलाई गई और लोगों को अस्पताल पहुंचाने का सिलसिला शुरू हुआ.

रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ देर तक चलने के बाद 64 लोगों के झुलसने की बात सामने आई. 42 को वाराणसी रेफर किया गया. इनमें से 10 लोगों को बीएचयू के सुपर स्पेशिएलिटी बर्न इमरजेंसी, 14 को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर और 3 को आईसीयू में भर्ती कराया गया.
झुलसने वाले 10 लोगों को वारामसी के मंडलीय अस्पताल और 5 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. चार लोगों को प्रयागराज ले जाया गया. 18 लोगों का इलाज औराई में चल रहा है.
इस हादसे में जिन 5 लोगों की मौत हुई है. उनमें 8 साल का बच्चा हर्षवर्धन, जेठूपुर का 10 साल का बच्चा नवीन, 12 साल का बच्चा अंकुश, 48 साल की महिला आरती देवी और पुरुषोत्तमपुर गांव की 45 साल की महिला जया देवी शामिल हैं. फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इसकी वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है.
भदोही के डीएम गौरंग राठी ने कहा कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय वहां 150 लोग मौजूद थे। दुर्गा पूजा आरती के दौरान लगी आग में 64 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वहीं, इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में 10 और 12 साल के 3 बच्चे भी शामिल हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…