UP : योगी आदित्यनाथ चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता,ये बनेंगे डिप्टी CM


योगी आदित्यनाथ को आज बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया. योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने रखा. लखनऊ के लोकभवन में हुई इस विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह, रघुबर दास और बीजेपी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे.

अब योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. योगी शुक्रवार को शाम के साढ़े चार बचे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
इससे पहले योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे. यहां उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से सरकार गठन को लेकर चर्चा की. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाए रख सकती है. सूत्रों ने बताया कि तक़रीबन 46 मंत्री शपथ ले सकते हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल-कैंची धाम में ट्रैफिक अलर्ट_ दुपहिया वाहनों पर रोक
सूपनखा नासिका छेदन व सीता हरण की लीला ने सभी को रोमांचित किया
हल्द्वानी में मिस्त्री निकला इंटरस्टेट मास्टर चोर _9 लाख के गहने रिकवर
Haldwani में KTM बाइक वाले झपटमार गैंग का गेम ओवर_लाखों के मोबाइल मिले..Video
हंसिया लेकर खेत में उतरे डीएम, किसानों के साथ खड़ा दिखा सिस्टम..