हंसिया लेकर खेत में उतरे डीएम, किसानों के साथ खड़ा दिखा सिस्टम..


हल्द्वानी –
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम में रबी फसल की क्रॉप कटिंग कराकर खेती की जमीनी हकीकत को परखा।
डीएम खुद खेत में पहुंचे और हंसिया लेकर फसल कटाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया, जिससे प्रशासन की सक्रियता और किसानों के प्रति संवेदनशीलता साफ नजर आई।
खेत में पहुंचकर लिया फसल का जायजा
क्रॉप कटिंग का यह प्रयोग किसान नागेंद्र सिंह के खेत में किया गया, जहां 43.3 वर्ग मीटर के प्लॉट पर फसल कटाई कर उत्पादन का आंकलन किया गया।
इस दौरान डीएम ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी फसलों, उत्पादन और समस्याओं की जानकारी भी ली।
डीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्रति हेक्टेयर उपज का सटीक आंकलन होता है।इसी आधार पर जिले की औसत उत्पादन और उत्पादकता तय होती है। जिससे आगे चलकर ये आंकड़ा समर्थन मूल्य (MSP), सरकारी खरीद और योजनाओं में यह डेटा बेहद अहम होता है
साथ ही यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा दिलाने का आधार भी बनती है।
किसानों को दी महत्वपूर्ण सलाह
जिलाधिकारी ने किसानों को फसल नुकसान से बचाव के लिए फसल बीमा कराने की सलाह दी, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा में उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि: क्रॉप कटिंग पूरी पारदर्शिता से की जाए,,सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हों साथ ही आंकड़ों में किसी तरह की गड़बड़ी न हो ।
इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा, सांख्यिकी अधिकारी महेंद्र सिंह डांगी, मीना नेगी और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा