भीमताल झील में दिखा अनोखा राष्ट्रप्रेम, नावों के काफिले में निकली तिरंगा यात्रा


उत्तराखण्ड के भीमताल में आज देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने झील में तिरंगा यात्रा निकाली। नावों को तिरंगे से सजाया गया और झील के बीच राष्ट्रीय ध्वज लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया गया।
नैनीताल जिले के भीमताल में आज दोपहर तिरंगा यात्रा निकली गई। ये यात्रा कोई सड़क या मैदान में नहीं बल्कि भीमताल झील में निकली गई। अपनी तरह की इस अनोखी यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कई नावों में सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों के साथ पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
यात्रा में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। पैडल और पतवार नाव के जरिए निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और अमन-चैन का संदेश दिया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..