

दिवाली की रात दिल्ली में सनसनीखेज़ डबलमर्डर कांड को अंजाम दिया गया।दिल्ली में शाहदरा इलाके में दिवाली की रात को चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि 40 वर्षीय आकाश शर्मा अपने भतीजे ऋषभ के साथ घर के बाहर गली में पटाखे जला रहे थे. तभी हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आते है, इनमें से एक आकाश शर्मा के पैर छूता है और दूसरा वहीं खड़ा रहता है।
कुछ सेकंड के बाद जैसे ही आकाश पटाखे को आग लगाकर घर के अंदर जाने के लिए मुड़ते हैं, वैसे ही शूटर पीछे से उन्हें गोली मार देता है. इस दौरान आकाश के अलावा उनका बेटा भी घायल हो जाता है. वहीं जब उनका भतीजा ऋषभ हमलावरों का पीछा करता है तो उसे भी गोली मार दी जाती है. हमलावर करीब पांच राउंड फायरिंग करते हैं. इससे आकाश शर्मा और उनके भतीजे ऋषभ की मौत हो गई. वहीं शर्मा का बेटा कृष घायल हो गया।
नाबालिग निकला मर्डर का मास्टरमाइंड
दिल्ली पुलिस ने फायरिंग की घटना में एक आरोपी को पकड़ लिया है. फायरिंग के वक्त वह स्कूटी पर बैठा था और 16 साल का नाबालिग है. वही इस घटना का मास्टरमाइंड है, जिसने करीब 17 दिन पहले हत्या की योजना बनाई थी।
आरोपी नाबालिग ने ही शूटर को हायर किया था. वो पिछले 2-3 दिन से आकाश को मारने के लिए घूम रहे थे. स्कूटी पर बैठे नाबालिग ने ही शूटर को आकाश पर गोली चलाने के लिए कहा था।
पुलिस के मुताबिक आकाश को कुछ पैसे उधार दिए गए थे, जिसे वो वापस नहीं लौटा रहा था. इसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था. जांच के दौरान पता चला है कि आकाश पर भी पहले केस दर्ज हो चुके हैं. वहीं नाबालिग लड़के पर भी आपराधिक केस हैं. ऐसे में पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..