

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार, 2 नवंबर को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने ये जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास ये मुठभेड़ हुई।
जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह से सेना और आतंकियों के बीच दो अलग-अलग एनकाउंटर जारी है. जहां अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया तो वहीं श्रीनगर के खानयार में सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है. यहां रुक-रुकर फायरिंग जारी है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाबल आतंकियों को ठिकानों का पता लगाकर उनकी घेराबंदी करते दिख रहे हैं।
वहीं वीडियो में ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों की आवाज भी आ रही है. बताया जा रहा है कि खानयार में एक शीर्ष गैर स्थानीय कमांडर सहित 2 से 3 लश्कर आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान जारी है।
ऑपरेशन हलकान गली, दो आतंकी ढेर
इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स के मुताबिक सुरक्षाबलों को इस इलाके में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने एक ज्वॉइंट ऑपरेशन शुरू किया. चिनार कॉर्प्स ने X पर पोस्ट किया,
“2 नवंबर 2024 को हलकान गली के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई और सतर्क सैनिकों द्वारा चुनौती दी गई, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की और इसमें दो आतंकवादी मारे गए.”
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दो आतंकियों में से एक स्थानीय और दूसरा विदेशी नागरिक है. अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वे किस आतंकवादी ग्रुप के सदस्य थे. अधिकारी ने बताया कि इलाके में अब भी ऑपरेशन जारी है और आगे की डिटेल का अभी इंतजार है।
श्रीनगर में भी जारी है एक मुठभेड़
अनंतनाग के अलावा श्रीनगर के खानयार इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक मुठभेड़ जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने X पर इस मुठभेड़ की जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पोस्ट किया..
“श्रीनगर जिले के खानयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के कारण गोलीबारी हुई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं. आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.”
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को खानयार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद खानयार इलाके में शनिवार, 2 नवंबर की सुबह घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जो अभी जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीझील में डूब रहे बच्चे को लोगों ने बचाया,न्यायाधीश ने कपड़े दिए,फूट-फूट कर रोये मां-बाप
मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर
देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस