हल्द्वानी की दो महिला उद्यमी राष्ट्रीय ज़िम्मेदारियों से सम्मानित..


अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल (सम्पूर्ण भारत) की केंद्रीय महिला कमेटी ने आज हल्द्वानी के लिए गर्व का अवसर प्रदान किया है। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (उत्तरी भारत प्रभारी) अतुल गुप्ता की संस्तुति पर हल्द्वानी की दो प्रमुख महिला उद्यमी व समाजसेवियों को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पदों पर मनोनीत किया है।
इन नियुक्तियों से हल्द्वानी की महिला उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता स्वयं नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव तनुजा जोशी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने तनुजा जोशी, नवनियुक्त महिला राष्ट्रीय सचिव सीमा देवल, प्रदेश महासचिव (महिला) शालिनी गुप्ता और प्रदेश कोषाध्यक्ष कुसुम लता केसरवानी का बुके, माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया।
इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे से परिचय साझा किया और संकल्प लिया कि संगठन की प्रत्येक महिला सदस्य को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जुड़ी बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बीना, हल्द्वानी जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, जिला संरक्षक तेजपाल भंडारी, मंडी प्रभारी,विजय जायसवाल, जिला महासचिव राघवेंद्र चौहान, ग्रामीण नगर अध्यक्ष अजय डंगवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..