Ad

HighCort – जेल के अंदर पोक्सो आरोपी से मारपीट मामले में डिप्टी जेलर समेत दो सस्पेंड

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने पोक्सो के आरोपी से जेल में मारपीट के मामले में सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर और जवान को निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd


एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सचिव डी.एल.एस.ए.उधम सिंह नगर की दर्ज रिपोर्ट के आधार पर ये कार्यवाही की है। न्यायालय ने 15 जुलाई को दजिये आदेश से केंद्रीय कारागार सितारगंज के कांस्टेबल राम सिंह कपकोटी और डिप्टी जेलर नवीन चौहान को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

इन पर आरोपी कैदी से बुरी तरह मारपीट और उसे घायल करने का आरोप लगाया गया है। न्यायालय ने साथ ही जेल अधीक्षक को उन अन्य अधिकारियों के नाम प्रस्तुत करने को कहा, जो डी.एल.एस.ए.सचिव के पोक्सो के आरोपी कैदी सुभान से बातचीत के समय मौजूद थे। साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(कारागार)को इस आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने घटना से संबंधित रिपोर्ट और फ़ोटो को रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल के पास सुरक्षित रखने को कहा है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *