ज्योलिकोट में हुए दो सड़क हादसे, हल्द्वानी निवासी समेत 3 लोगों की मौत..


नैनीताल : ज्योलिकोट मार्ग पर दो हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक़ मौत होने की दुःखद ख़बर आ रही है प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नैनीताल से हल्द्वानी के बीच रविवार सुबह हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही टैक्सी रविवार सुबह ज्योलीकोट के निकट आमपड़ाव से खाई में गिर गई। यहां से गुजर रहे अन्य वाहनों ने इसकी सूचना ज्योलीकोट चौको को दी। जहां से पुलिस कर्मी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में हल्द्वानी निवासी चंदन व रुद्रपुर निवासी पप्पू कश्यप की मृत्यु हो गई है। जबकि टैक्सी चालक सतपाल आर्य निवासी बेतालघाट, अजय राणा निवासी रुद्रपुर व विजेंद्र सिंह निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं एक दूसरे हादसे में रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार ज्योलीकोट के बैंड नंबर एक के समीप हादसे का शिकार हो गई। जिसमें होटल आर्मडेल नैनीताल निवासी अतिन साह की मृत्यु हो गई। वहीं चालक सुरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कोटाबाग गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे हायर सेंटर भर्ती करवाया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हाईकोर्ट के दखल के बाद उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में CEO की नियुक्ति..
Nainital : पहचान छुपा कर शादी और हत्या के मामले में ऋषभ उर्फ इमरान को उम्र कैद..
haldwani_आदमखोर को मारा जाए नहीं तो जन आंदोलन : नीरज तिवारी
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video