हल्द्वानी नगर निगम की बड़ी पहल_अब गीले कचरे से बनेगी खाद..


हल्द्वानी – काठगोदाम – हल्द्वानी में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जाम फैक्ट्री परिसर, राजपुरा में आधुनिक ऑर्गेनिक वेस्ट प्रोसेसिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। इस मशीन का उद्घाटन नगर के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर निगम के अधिकारी तथा Swachh Adhikar India के प्रबंध निदेशक प्रकाश उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह अत्याधुनिक मशीन गीले जैविक कचरे को मात्र 24 घंटे में उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद में बदल देती है। यह तकनीक पूरी तरह स्वचालित है और रिमोट के माध्यम से भी संचालित की जा सकती है।
प्रतिदिन 1000 किलोग्राम तक गीले कचरे का प्रोसेसिंग
एक वर्ष में लगभग 350 टन कचरे से करीब 35 टन जैविक खाद का उत्पादन
बिना किसी शोर, दुर्गंध या कंपन के कार्य
केवल 1–2 ऑपरेटर से आसान संचालन
मिथेन गैस के उत्सर्जन में कमी, जिससे पर्यावरण को बड़ा लाभ
यह मशीन खुले में फेंके जाने वाले गीले कचरे से होने वाले प्रदूषण, भूजल प्रदूषण और मिट्टी की उर्वरता में गिरावट जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करेगी। यह पहल शहर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा
“नगर निगम हल्द्वानी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। यह पहल ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जब तक लोग कचरे का सही पृथक्करण नहीं करेंगे, तब तक स्वच्छ शहर का सपना पूरा नहीं हो सकता।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ऐसी और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कचरा प्रबंधन को और मजबूत किया जाएगा, ताकि हल्द्वानी को प्रदेश के सबसे स्वच्छ और आदर्श शहरों में शामिल किया जा सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन