दो बंगाल टाइगर और दो गुलदार को SBI ने लिया गोद , जानिये क्यों..


नैनीताल के उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान(ज़ू)के दो बाघों और दो गुलदारों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने गोद ले लिया है । बैंक अधिकारियों ने ज़ू पहुंचकर प्रबंधन को ये जानकारी दी जिसके बाद ज़ू प्रबंधन खुश नजर आए ।
नैनीताल में देश के चुनिंदा हाई एल्टीट्यूड ज़ू में से एक ज़ू है । इस प्रतिष्ठित ज़ू में ठंडे क्षेत्रों में पाए जाने वाले कई दुर्लभ वन्यजीव हैं जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों का तांता लगे रहता है । इस ज़ू में बंगाल टाइगर(बाघ), गुल्दार, भालू, घुरड़, कांकड़, कई प्रकार के पक्षी, बंदर, रैड पांडा, मारखोर, ब्लू शीप, मोर, मोनाल, उल्लू, चील, सिरउ आदि वन्यजीव पर्यटकों के लिए रखे गए हैं। इन जानवरों के खाना आदि जरूरतों को पूरा करने के लिए ज़ू प्रबंधन को बहुत अधिक धन की जरूरत होती है।
आज स्टेट बैंक के अधिकारियों ने ज़ू पहुंचकर डी.एफ.ओ.को ये जानकारी दी । इस मौके पर डी.एफ.ओ.बीजू लाल टी आर ने बताया कि बैंक प्रबंधन की तरफ से दस लाख रुपये की धनराशि दी गई है, जिससे दो बाघों और दो गुलदारों की सभी जरूरतों को दूर कर लिया जाएगा ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..