यहां चरस की तस्करी करते पकड़ी गई फ्रांसीसी महिला..


उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में चरस की तस्करी का काम जोर पर है। कपकोट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को चरस की तस्करी करने वाली एक विदेश महिला को पकडऩे में सफलता मिली है। आरोपित महिला फ्रांस की रहने वाली हैं। पुलिस ने उसके पास से एक किलोग्राम से अधिक चरस बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने को लेकर एसओजी और पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। शुक्रवार की देर शाम पुलिस और एसओजी टीम पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान पर लगी हुई थी। तभी एक मुखबिर की सूचना मिली की एक महिला चरस की तस्करी में लिप्त है। सूचना पर महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध विदेशी महिला पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 1.040 किलोग्राम चरस बरामद हुई। विदेश महिला ने अपना नाम रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस बताया है ।
पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर पुलिस की नजर है। इसके तहत एसओजी और पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। शुक्रवार की देर शाम पुलिस और एसओजी टीम पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान पर थी। मुखबिर की सूचना पर महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस को गिरफ्तार किया। वह यहां पर हरी सिंह, कालीमठ, कसार देवी, जनपद अल्मोड़ा में रहती है।
पुलिस ने आरोपित विदेशी महिला के विरूद्ध धारा-8/20, 60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। शनिवार को आरोपित महिला को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…