भवाली में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत,एक बच्चा भी शामिलVideo


नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेनेटोरियम -रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास एक महिंद्रा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है। हादसे में खटीमा निवासी दंपति पति-पत्नी, बेटा और बेटी की मौत हो गई है। कार चला रहे वाहन चालक की भी मौत हो गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोग घूमने आए श्रद्धालु थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टी सी के निर्देश पर पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और SDRF ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी शवों को खाई से बाहर निकाला।
मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे और राहत कार्य की निगरानी करते रहे।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका वाहन के नियंत्रण खोने की बताई जा रही है, हालांकि तकनीकी और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया जारी है।
अपडेट
मृतकों के नाम
1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34
दर्दनाक हादसा कैसे हुआ
नैनीताल से 10 किलोमीटर की दूरी पर भवाली खैरना बाई पास स्थित एक मोड़ में इलेक्ट्रिक वैहकिल संख्या यू.पी.32 क्यू.यू.1874 अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो उड़ते हुए दूर पेड़ में टकराकर पलट गई। इसके बाद गाड़ी लगभग 300 मीटर गहरी खाई में लुढकते हुए पहुंची।
महिंद्रा ई.वी.गाड़ी में सवार सभी पांच लोगों को प्रथम दृष्टीय मृत माना जा रहा है हालांकि उन्हें भावली स्थित सी.एच.सी.सेंटर ले जाया गया। माना जा रहा है कि सभी 5 सवारों की मौके पर ही मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि चालक से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर में पैर पड़ गया और हादसा हो गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, CM धामी को सौंपा ज्ञापन..
हल्द्वानी में ₹43.50 करोड़ की नींव, CM धामी का बड़ा विजन_Uttrakhand State Sports University
सितारों की दुनिया में बच्चों ने दिखाया हुनर, इंस्पिरेशन स्कूल में हुई ‘अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा-2026’
रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा, दो भाइयों की मौत
कल हल्द्वानी में CM धामी का मेगा दौरा, जानिए कहां-कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री