7 लाख रोज का दांव… हल्द्वानी में साढ़े तीन करोड़ का गेम कर दिया_ बड़ा सिंडिकेट बेनकाब,Video

ख़बर शेयर करें

Haldwani में आईपीएल सट्टेबाजी के करोड़ों रुपये के खेल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मंजूनाथ टी सी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने दो सगे भाइयों समेत तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर बड़ा नेटवर्क उजागर किया है।

इस पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। पुलिस के अनुसार यह गिरोह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से IPL मैचों में सट्टा खिलवा रहा था और प्रतिदिन लाखों रुपये का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था।

मौके पर रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस और SOG टीम ने मधुबन कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में छापा मारकर तीनों आरोपियों को IPL मैच में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रवि गुप्ता उर्फ झबरा , रोहित गुप्ता , मोहित प्रसाद।

शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गैंग रोजाना 7 से 8 लाख रुपये तक का सट्टा संचालित करता था और अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये का सट्टा खिलवा चुका है।

मोबाइल, नकदी और क्रेटा कार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे स_ 6 मोबाइल फोन_ ₹51,100 नकद_एक क्रेटा वाहन बरामद कर सीज किया है।

मुख्य आरोपी रवि गुप्ता के खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम, जुआ एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। इससे साफ है कि आरोपी पहले भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ₹2000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *