पूरे शहर में जाम का झाम ,राम भरोसे है हल्द्वानी ट्रैफिक का निज़ाम..

हल्द्वानी ने नगर से महानगर का रूप ले लिया है लेकिन लोगो के मसाइल (समस्याए ) कम नही हो रही है..शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है. मेन हाइवे शहर के बीच से गुज़रता है.. जो नैनीताल जाने का मुख्य रोड है ..और ऐसे में सैलानी भी इस रोड से गुज़रते हैं. लेकिन उन्हें भी हर दिन जाम की समस्या से जुझना पड़ता है..वैसे तो जाम की समस्या हल्द्वानी में पहले से ही है..लेकिन पिछले कई दिनों से जाम की यह समस्या लगातार बढ़ रही है..

सबसे ज़्यादा जाम इन दिनों शहर के मंगल पडाव में इन दिनों लग रहा है. हालाकि कुछ दूरी पर मंगल पडाव पुलिस चोकी मौजूद है लेकिन इस वक़्त जाम से निजात दिला ने के लिए न तो कोई ट्राफिक पुलिस मौजूद है..न स्थानीय पुलिस..मंगल पडाव पर जाम लगना अब आम सा हो गया है..प्रशासन का भी इस ओर शायद कोई ध्यान नही है..जाम की वजह से स्थानीय लोगो के साथ साथ बाहर से आये सैलानियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है..लेकिन इतना होने के बाद भी प्रशासन के कान पर जू तक नही रेंगती दिख रही है..
आपको बता दे कि हल्द्वानी राजधानी देहरादून के बाद राज्य का दूसरा सबसे आबादी वाला शहर और नगर निगम है..इतना बड़ा नगर होने के बाद भी शहर के मुख्य मार्गो चौराहों पर कोई ट्रैफिक पुलिस मौजूद नही है . जिस कारण लोगो को परेशानियों के साथ दिक्कत का भी होती है.मंगल पडाव पर ट्रैफिक को संभालना स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की ज़िम्मेदारी होती यहाँ का हाल तो कुछ और ही है..शहर के इस मार्ग पर जाम की स्थिति लगभग पूरे दिन बनी रहती है और वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं. शहर की स्थिति पर यह बात बिलकुल ठीक बैठती है कि पूरे शहर में जाम का झाम ,राम भरोसे हल्द्वानी ट्रैफिक का निज़ाम



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ