नैनीताल में यूथ बॉयज एंड गर्ल्स मुक्केबाजों के फाइनल में दिखे कड़े मुकाबले


उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज यूथ बॉयज एंड गर्ल्स के फाइनल मुकाबलों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। नैनीताल बॉयज एंड गर्ल्स कैटेगिरी में टीम चैंपियन जबकि पिथौरागढ़ उप विजेता रहा।
नैनीताल में मल्लीताल के फ्लैट्स मैदान में
शुक्रवार को सभी फाइनल मुकाबले खेले गए। यूथ गर्ल्स कैटेगिरी में पहला मुकाबला 48 किलो भार में पिथौरागढ़ की जया और बागेश्वर की हिमानी बंगारी के बीच हुआ। इसमें, जया ने जीत दर्ज की। 52 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ की भूमिका महर ने नैनीताल की काजल राणा को परास्त किया।
54 किलो भार में नैनीताल की नम्रता ने पिथौरागढ़ की तुलिका को हराया। 60 किलो वर्ग में यू.एस.नगर की डिंपल यादव ने चंपावत की शिखा को हराया। 63 किलो वर्ग में नैनीताल की प्रतिष्ठा ने देहरादून की रयना यादव को पराजित किया, 66 किलो में नैनीताल की प्रियंका बिष्ट ने पौड़ी की मानसी नेगी को हराया, 70 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ की कोमल मेहता ने देहरादून की दिव्यांशी को पीटा।
50 किलो वर्ग में साई पिथौरागढ़ की कोमल लोहिया ने पिथौरागढ़ की कुसुम को हराया, 57 किलो वर्ग में पिथौरागढ़ की बबीता फर्स्वाण ने देहरादून की अदिति नेगी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया।
यूथ बॉयज के 75किलो में पिथौरागढ़ के विकास चंद्रा ने नैनीताल के गौतम सागर को आर.एस.सी.से हराया, 80 किलो वर्ग में नैनीताल के आयुष उपाध्याय ने देहरादून के युवराज वर्मा को नौक आउट किया, 86 किलो में यू.एस.नगर के नोमन खान ने देहरादून के वंश गुसाईं को नौक आउट किया।
71 किलो में एस.टी.सी.काशिपुर के हर्ष सिंह ने पिथौरागढ़ के दीपेश सिंह अधिकारी को हराया, 57 किलो वर्ग में एम.पी.एस.सी.के दीपक थापा ने साई पिथौरागढ़ के सावन सिंह बसेड़ा को हराया, 67किलो वर्ग में पिथौरागढ़ के करन सिंह ने टनकपुर होस्टल के अर्जुन सिंह को नजदीकी मुकाबले में हराया।
प्रतियोगिता में गर्ल्स की बेस्ट बॉक्सर कोमल और बैस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर अदिति नेगी रही जबकी बॉयज का बेस्ट बॉक्सर करन ऐरी और बैस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर अर्जुन के साथ गर्ल्स और बॉयज की टीम चैंपियनशिप नैनीताल ने जीती जबकि उप विजेता पिथौरागढ़ रही।
मुख्य अतिथि विजय हजारे प्रतियोगिता खेले क्रिकेटर और ऊत्तराखण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोहन सहगल ने खिलाड़ियों को पुरुष्कार वितरित किये।
लेक सिटी की सदस्य कविता साह गंगोला, उदय प्रताप सिंह, बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल के पी.एम.एस.और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग टीम के मेडिकल ऑफिसर तरुण टम्टा, हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के सचिव नवीन चौहान, पूर्व बॉक्सर गिरीश जोशी ‘मक्खन’, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, जिला उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल, विमला रावत, किशोर पाल, भगवत मेर, गौरव नयाल के साथ आयोजन को सफल बनाने में ऊत्तराखण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव गोपाल खोलिया, नवीन टम्टा, कमल जगाती समेत प्रदेश के बॉक्सिंग ऑफिशियल्स ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम की उद्घोषणा नवीन पाण्डे ने की।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..
वोट चोरी’ पर हरीश रावत के तीखे तेवर_1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली