उत्तराखंड : कांग्रेस के बागी उम्मीदवार छह साल के लिए निष्कासित


उत्तराखंड निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने बागी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन कांग्रेसियों को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जो नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ बागी बनकर चुनावी मैदान में उतरे थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने जानकारी दी कि बागी उम्मीदवारों में रुड़की के पूर्व मेयर यशपाल राणा, रुद्रप्रयाग से संतोष रावत, ऊखीमठ से कुब्जा धर्मवाण, बागेश्वर से कवि जोशी, कोटद्वार से महेन्द्र पाल सिंह रावत, ऋषिकेश से दिनेशचन्द मास्टर, चमोली के गौचर से सुनील पंवार, कर्णप्रयाग से गजपाल लाल सैनी, गैरसैंण से पुष्कर सिंह रावत, टिहरी के चंबा से प्रीति पंवार, घनसाली से विनोद लाल शाह और टिहरी नगर पालिका से भगत सिंह नेगी शामिल हैं।
इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर के खिलाफ केंद्रीय नेतृत्व से अनुशासनात्मक कार्रवाई की अपील की है। साथ ही, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
करन माहरा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है, और अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर