Ad

उत्तराखंड में आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल,इन जिलों में बादलों का डेरा..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आज का मौसम_कहीं दूर तो कहीं बादलों का डेरा_ इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन देहरादून और कुछ पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम बना हुआ है, जिसके कारण धूप तेज होने लगी है और दिन का तापमान बढ़ रहा है। हालांकि, रात के समय तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है।

देहरादून में दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान में लगभग 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में दिनभर चटख धूप खिली रहने का अनुमान है।

इस बार देहरादून में पिछले वर्षों की तुलना में 10% कम बारिश दर्ज की गई है, जिसके कारण जल स्रोतों में पानी का स्तर कम हो रहा है। जंगलों से नमी खत्म होने के साथ-साथ गर्मी में जल संकट गहराने की आशंका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page